देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के सख्त निर्देशों के क्रम में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में आज एसटीएफ ने 35वीं गिरफ्तारी कर ली है। इसके साथ ही यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में पूर्व में गिरफ्तार चार अभियुक्तों की जुडिशल रिमांड की कार्यवाही भी सचिवालय रक्षक परीक्षा लीक मुकदमे में की गई है। वन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा मामले में भी 2 अभियुक्त पहले गिरफ्तार हो चुके हैं पिछले कुछ दिनों में इस प्रकार अलग-अलग दर्ज तीन मुकदमों में कुल 38 लोग की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के सख्त निर्देश के क्रम में कि किसी भी दोषी को बख्शा न जाए इसलिए पेपर लीक मामले में फरार दो अपराधी क्रमशः सादिक मूसा निवासी अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश पर दो लाख का ईनाम और योगेश्वर राव निवासी गाजीपुर उत्तर प्रदेश पर गिरफ्तारी पर एक लाख का ईनाम पुलिस महानिदेशक द्वारा घोषित किया गया है। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार अभियुक्त संदीप शर्मा पुत्र स्वर्गीय राजेश शर्मा निवासी जुल्हान मोहल्ला जसपुर जनपद उधम सिंह नगर अभियुक्त ने अन्य अभियुक्त के साथ मिलकर गाजियाबाद एक फ्लैट में जनपद उधम सिंह नगर एवं जनपद हरिद्वार के कई अभ्यर्थियों को ले जाकर प्रश्न पत्र हल कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के जसपुर और ठाकुरद्वारा में आयुर्वेदिक और पैरा मेडिकल सहित तीन कॉलेज हैं। अभियुक्त से पूछताछ और अन्य जानकारी के आधार पर दो दर्जन के करीब छात्रों को चिन्हित किया गया है। द्वारा गवाहों के बयान एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया। इस गिरफ्तारी से उत्तर प्रदेश में नकल माफियाओं के धामपुर के बाद गाजियाबाद में हुई नकल के सेंटर का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है।
Related Posts
नारी शक्ति वंदन अधिनियम नए भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: माला राज्य लक्ष्मी शाह
- India Today Headlines team
- April 15, 2026
देहरादून। टिहरी गढ़वाल की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को […]
Breaking: केदारनाथ मे हवाई दुर्घटना, कोई हताहत नहीं…
- India Today Team
- August 31, 2024
केदारनाथ। धाम से एक दूसरे हैलीकाप्टर की मदद से टोचन कर रिपेयरिंग के लिए […]
जिलाधिकारी तिवारी की अध्यक्षता में ग्राम सभा हाट, दशवाणा सड़क निर्माण संबंधी समीक्षा बैठक
- India Today Headlines team
- September 15, 2025
गोपेश्वर। सोमवार को जिलाधिकारी सभागार में जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में ग्राम सभा हाट, […]
