डोईवाला में NSUI ने कसी कमर, टीम में किए दो अहम बदलाव*

 

डोईवाला।  छात्र राजनीति में सक्रिय भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने डोईवाला विधानसभा में अपनी टीम का विस्तार किया है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य ने दो युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

SJVN

विज्ञापन

संगठन ने सतनाम सिंह को डोईवाला विधानसभा का नया उपाध्यक्ष बनाया है, जबकि गगन सैनी को महासचिव पद की कमान दी गई है। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए राहुल आर्य ने कहा कि दोनों कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे हैं।

राहुल आर्य ने कहा, “हमारा लक्ष्य NSUI को हर कॉलेज, हर बूथ तक ले जाना है। सतनाम और गगन के आने से छात्र-छात्राओं की समस्याओं को और मजबूती से उठाया जाएगा।”

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि NSUI ही एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति और रोजगार जैसे मुद्दों पर लगातार लड़ रहा है। नई टीम से डोईवाला में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

जिम्मेदारी मिलने के बाद सतनाम सिंह और गगन सैनी ने कहा कि वे संगठन के प्रति वफादार रहकर छात्रों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *