देहरादून। जीवन में एक निश्चित मात्रा में पैसा कमा लेने और एक पड़ाव को पार करने के बाद, हर किसी के मन में यह ख्याल एक न एक दिन जरूर आता होगा कि अब तीर्थ स्थानों के दर्शन के लिए जाया जाए। लेकिन कुछ कारणों से कई दफा यह ख्वाहिश मन की मन में ही रह जाती है। स्वदेसी मंच, कू ने इसे गहराई से समझते हुए एक अद्भुत और अनोखी पहल की शुरुआत की है, जो वाकई में सराहनीय है। कू के द्वारा इंडिया स्पिरिचुअल जर्नी के माध्यम से अब आप चार धाम यानी गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। इस प्रकार, चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु अब घर बैठे ही भगवान के दर्शन कर सकते हैं। श्रद्धालुओं को कू ऐप के जरिए हाल ही में ऑनलाइन यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से श्रद्धालु 24 घंटे पल-पल की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इन जानकारियों में श्रद्धालुओं को चारों धाम के पूजा-पाठ और यहाँ होने वाली सुबह से शाम तक की लाइव आरती के दर्शन सरलता से उपलब्ध हो सकेंगे। कू ऐप का इस्तेमाल करने के लिए एंड्रॉइड यूज़र्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं iOS यूज़र्स इसे ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन को ओपन करके भाषा का चुनाव करने के बाद आपको इसे अपने मोबाइल नंबर से वेरिफाई करना होगा। इसके बाद आप चारों धाम को फॉलो कर सकते हैं और पल-पल की जानकारी प्राप्त सकते हैं। इसके साथ-साथ आप पोस्ट को लाइक-शेयर और अपने कमेंट भी दे सकते हैं। तो देर किस बात की, आज ही कू ऐप पर चारों धाम के दर्शन लाभ प्राप्त करें।
अब श्रद्धालु घर बैठे कर सकते हैं कू ऐप पर चारों धाम की यात्रा
