New Tehri: मिशन ‘आरम्भ’ की समीक्षा, आंगनबाड़ी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी Nitika Khandelwal ने की, जिसमें Rocket Learning Foundation द्वारा संचालित मिशन ‘आरम्भ’ कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक का उद्देश्य जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास को मजबूत बनाना था। कार्यक्रम की वरिष्ठ प्रबंधक लता कुमारी और जिला समन्वयक उमेश बहुगुणा ने प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि खेल-आधारित गतिविधियों और तकनीकी माध्यमों के जरिए बच्चों की भाषा, गणितीय क्षमता और सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव होती है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित करने की बात कही। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *