गोपेश्वर। नाबार्ड के महाप्रबंधक शशि कुमार ने गोपेश्वर में “नाबार्ड लूम्स ऑफ नीति माना परियोजना” का विधिवत शुभारंभ किया। मानव सेवा समिति द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में स्थानीय महिलाओं को उच्च गुणवत्ता वाले बुनाई और वस्त्र निर्माण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।
परियोजना का उद्देश्य
इस कार्यक्रम में लूम ऑफ नीति माना सहकारी समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह टकोला, लूम्स ऑफ लद्दाख की संस्थापक एवं परियोजना प्रमोटर अभिलाषा बहुगुणा, एमएसएस के प्रबंधक एवं प्रमोटर महेश खंकरियाल सहित सभी लाभार्थी मौजूद रहे।
महाप्रबंधक शशि कुमार ने कहा कि इस पहल से महिलाओं को विपणन के नए अवसर मिलेंगे और पारंपरिक बुनाई तकनीकों में नवाचार आएगा।
ग्रामीण ऋण प्रवाह पर जोर
कार्यक्रम में श्री कुमार ने ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में ऋण प्रवाह बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नाबार्ड राज्य के ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग प्रदान करता रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन श्रेयान्श जोशी, जिला विकास प्रबंधक (DDM), नाबार्ड ने किया।
GLC वृद्धि पर जिला स्तरीय कार्यशाला
साथ ही नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून ने चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए GLC वृद्धि विषयक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता शशि कुमार ने की।
डॉ. पुनीत कुमार, सहायक महाप्रबंधक (DoR) ने e-KCC पोर्टल और GLC एन्हांसमेंट पर प्रस्तुति दी। उन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सौर ऊर्जा और ग्रामीण उद्यमिता में ऋण विस्तार के अवसरों पर प्रकाश डाला।

this is an interesting article, i enjoy reading it, keep up the good work, do you post often, i want to start following you. my site is https://webdesignfreelancermunchen.de/ it is the top webdesign freelancer platform in Germany.