BRICS Summit Day-2: PM मोदी ने टेक्नोलॉजी के हथियारीकरण पर जताई चिंता
New Delhi: BRICS शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी चेतावनी दी है। भारत मंडपम में अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स का हथियारीकरण (Weaponisation) साझा विकास में बाधा बन रहा है।
PM मोदी ने कहा कि दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। महामारी, क्लाइमेट डिजास्टर और सप्लाई चेन में रुकावट ने साबित किया है कि आज कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता।
भारत की अध्यक्षता में BRICS ने चार पिलर – Resilience, Innovation, Cooperation और Sustainability पर फोकस किया है। PM ने कहा कि ग्लोबल साउथ का BRICS पर भरोसा बढ़ा है।
इस दौरान उन्होंने BRICS Incubator Network, Startup Innovation Fund और Digital Agriculture नेटवर्क जैसी नई पहलों का जिक्र किया।
इस सत्र में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति पुतिन सहित 11 सदस्य देशों के नेता मौजूद रहे।
