जोशीमठ पैदल यात्रा के सदस्यों का गौचर में किया गया स्वागत

गौचर/चमोली। जोशीमठ नगर के विभिन्न वार्डों के रहने वाले नौ युवाओं का दल सेव जोशीमठ की थीम के साथ पैदल आज गौचर पहुंचा जहाँ पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

यह 11सदस्यीय दल देहरादून के लिए निकला है। यह दल पैदल मार्गों में मिलने वाले लोगों को न सिर्फ जोशीमठ की पीड़ा से अवगत कराएगा बल्कि पूरे उत्तराखंड एवं हिमालयी क्षेत्रों को सुरक्षित रखने की गुहार लगाते हुए पहाड़ों में बड़ी जलविद्युत परियोनाओं के खतरों से लोगों को अवगत कराएगा।

 दल एक मार्च को हेलंग, 2 को पीपलकोटी, 3 को चमोली, 4 को कर्णप्रयाग, 5 को रुद्रप्रयाग, 6 को श्रीकोट, 7 को श्रीनगर, 9 को देवप्रयाग, 10 को कोडियाला, 11 को शिवपुरी, 12 को ऋषिकेश, 13 को कुंवावाला और 14 को देहरादून के गांधी पार्क में अपनी यात्रा समाप्त करेगा। इस अवसर पर देहरादून में रहने वाले जोशीमठ के लोग दल का स्वागत करेंगे।

   गौचर पहुचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश नेगी ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पवांर, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अजय किशोर भण्डारी, राकेश लिंगवाल,मनोज नेगी, विभांशु बर्त्वाल, सहित कई अन्य संगठनों के लोगों ने इनका स्वागत किया।

       जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती, प्रवक्ता कमल रतूड़ी, प्रकाश नेगी, संजय उनियाल ने बताया कि जोशीमठ को बचाने, पर्यावरण संरक्षण, जलविद्युत कंपनियों से हो रहे नुकसान आदि को लेकर इस पैदल यात्रा का विचार इन्हीं युवाओं का है व संघर्ष समिति ने इन युवाओं के इस बुलंद प्रयास का समर्थन दिया है। स्थानीय लोगों ने तहसील परिसार से रोपवे तिराहे तक जलूस निकालकर इन युवाओं की पद यात्रा को नगर से रवाना किया। इस पैदल यात्रा में सचिन रावत, आयुष डिमरी, मयंक भुजवांण, ऋतिक रागा, अमन नौटियाल, ऋतिक हिन्दवाल, अमन राणा, कुणाल सिंह, तुषार धीमान आदि शामिल हैं। वहीं जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने युवाओं की इस पैदल यात्रा की सूचना ज्ञापन के माध्यम से मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, डीएम, एवं एसपी चमोली को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *