मनमीत सिंह ढिल्लों चुने गए जट्ट सिक्ख वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष

देहरादून। जट्ट सिक्ख वेलफेयर एसोसिएशन नेहरू रोड़ देहरादून की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व कार्यरत अध्यक्ष मनमीत सिंह ढिल्लों को पुनः अध्यक्ष तथा सुखदर्शन सिंह संधु को पुनः सचिव चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर रमिंदर कौर मान को पुनः चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. रमनप्रीत सिंह सेखों तथा उपसचिव पद पर सुखदेव गिल को नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हरजीत कौर लाल्ली, एएस बैंस व अमनदीप सिंह रंधावा का चयन किया गया। विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में डॉ. एसएस खैरा व मोहिंदर सिंह ढिल्लों को चुना गया। संस्था के संस्थापक देवेंदर सिंह मान जो की संस्था के संस्थापक भी हैं उन्हें मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर गुरदीप सिंह शहोता, दिलबाग जस्सर, दलबीर सिंह कलेर, सतवंत सिंह सत्ता, जशनदीप सिंह ढिल्लों, परमिंदर बाथ, कर्नल एचएस जस्सर, शरणजीत सिंह बाथ सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *