लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, एमडी अजय कुमार सिंह ने किया निरीक्षण

देहरादून: 300 मेगावाट क्षमता की लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना को तेजी से पूरा करने के प्रयासों के तहत यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने शनिवार को परियोजना स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। पदभार संभालने के बाद कम समय में यह उनका दूसरा दौरा है, जो परियोजना के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमिगत विद्युतगृह, डाइवर्जन, कॉफर बांध और शियर जोन शाफ्ट जैसी प्रमुख संरचनाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों से निर्माण कार्य, मशीनरी, सामग्री और मानव संसाधन की जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्ता, सुरक्षा और तय समयसीमा में काम पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

समीक्षा बैठक में एमडी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है और राज्य सरकार भी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा की जानकारी तुरंत दी जाए, ताकि उसका समय पर समाधान किया जा सके।

लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना से उत्तराखंड समेत छह राज्यों को बिजली, सिंचाई, पेयजल और बाढ़ नियंत्रण में बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *