उत्तराखंड हाईकोर्ट के 12वें मुख्य न्याधीश होंगे न्यायमूर्ति विपिन सांघी

नैनीताल। न्यायमूर्ति विपिन सांघी कल उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर देहरादून राजभवन में शपथ लेंगे। उन्हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 6.15 बजे होगा। न्यायमूर्ति सांघी नैनीताल हाईकोर्ट के 12वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले न्यायमूर्ति अशोक देसाई, एचएसकपाड़िया, विकास श्रीधर शिरपुरकर, सीरियक जोसेफ, राजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, जेएस खेहर, बारिन घोष, केएम जोसेफ, रमेश रंगनाथन और राघवेंद्र सिंह चौहान मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। वर्तमान में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा हैं। सुप्रीम कोर्ट की कोलॉजियम ने 17 मई को दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति विपिन सांघी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *