जोशीमठ पुलिस ने 1 महिला सहित 2 अभियुक्तों को 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब व मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी चमोली प्रमोद शाह के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोशीमठ राकेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में कोतवाली जोशीमठ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मकान मालिक ओखा देवी पत्नी सुरेन्द्र सिंह एवं नीतू देवी पत्नी स्व0 मनोज कुमार निवासी PWD गेस्ट हाउस जोशीमठ के घर के आँगन में दबिश देकर 80 लीटर अवैध कच्ची शराब, भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के उपकरण, 700 लीटर लाहन एवं तलाशी के दौरान ₹ 2,33,000/-(दो लाख तैंतीस हजार रुपये) की नकदी बरामद की गयी। बरामद माल के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली जोशीमठ पर आबकारी अधिनियम की  धाराओं में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये है। जबकि बरामद 700 लीटर लाहन को नियमानुसार नष्ट किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *