जोशी ने कुलपतियों के साथ किया विकसित कृषि संकल्प अभियान” पर मंथन

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ देशव्यापी अभियान आगामी 29 मई से 12 जून तक चलने वाले “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत राज्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को कृषि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विकसित कृषि संकल्प अभियान तथा 14 और 15 जून को देहरादून में आयोजित होने वाले कृषि मेले में छात्र छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि कृषि मेले कृषि विश्वविद्यालय द्वारा स्टॉल लगाए जाए। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने छात्र छात्राओं द्वारा कृषि मेले में पोस्टर प्रतियोगिता में अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को सम्मिलित किया जाए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसानों को इससे लाभान्वित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *