बेंगलुरु में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने दिया संदेश

 

 देहरादून।  प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं और जलवायु परिवर्तन के बीच, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और हिमालयन एकेडमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में ‘विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन 2025’ का तीसरा प्री-समिट बेंगलुरु स्थित प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च में आयोजित हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश से 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आपदा-प्रबंधन में प्रौद्योगिकी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और राज्यों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से इस प्री आपदा सम्मेलन को आयोजित कराने हेतु यूकॉस्ट व अन्य आयोजकों को बधाई प्रेषित की और कहा की इसका मुख्य सम्मेलन नवम्बर माह मे उत्तराखंड में होगा।

यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच सांस्कृतिक-सामाजिक संबंधों को रेखांकित करते हुए ‘सिल्क्यारा फ्रेमवर्क’ नामक एक स्वदेशी आपदा प्रबंधन मॉडल का प्रस्ताव रखा, जो पूर्व-आपदा वैज्ञानिक तैयारी पर केंद्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *