उत्तरकाशी : ITBP की 12 वी बटालियन मातली उत्तरकाशी के हिमवीरों ने अपना 39 वाँ स्थापना दिवस बडे़ ही उत्साह पूर्वक मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुसज्जित परेड के साथ हुआ जिसकी कमान रोहित शुक्ला सहायक कमांडेंट द्वारा संभाली हुई। इस दौरान सचिन कुमार कमांडेंट बटालियन के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, हिमवीरों व उनके परिवारजनों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कमांडेंट बटालियन सचिन कुमार कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन 29 जुलाई 1987 को बल के पुर्नगठन के पश्चात् 12वीं बटालियन की स्थापना हुई थी। अपनी स्थापना के पश्चात् 12वीं बटालियन के द्वारा शौर्य, दृढता एवं कर्मनिष्ठा के साथ अपनी ड्यूटियों का निर्वहन किया है। उन्होंने बटालियन के पदाधिकारियों को भविष्य में भी अपने कार्य को कुशलता से करने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया तथा आश्वस्त किया कि 12वीं बटालियन इसी तरह से बल को अपनी निष्ठा पूर्ण सेवाएं देती रहेगी।

स्थापना दिवस समारोह में बटालियन के पदाधिकारियों, हावा सदस्याओं, बच्चों तथा भूतपूर्व सैनिकों के लिए मीना बाजार, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया ।
