एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ राज भट्ट का इंटेंसिव केयर सेंटर विजिट, भिक्षावृत्ति-निवारण व शिक्षा सुधार में जिला प्रशासन के प्रयासों को सराहा।

 

भिक्षावृत्ति रोककर बच्चों को स्कूल लाने का प्रयास, एक प्रेरक मॉडल, अभिनव पहल- सीईओ राज भट्ट

देहरादून। एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ एवं फाउंडर  राज भट्ट ने बुधवार को देहरादून जिला प्रशासन द्वारा बाल विक्षावृत्ति निवारण तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संचालित राज्य का प्रथम मॉडल इंटेसिव केयर सेंटर, साधुराम इंटर कॉलेज, राजा रोड़ देहरादून का विजिट किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी सविन बंसल से इंटेसिव केयर सेंटर में बच्चों को दी जा रही शिक्षा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जिला प्रशासन की इस अभिनव एवं पुनीत कार्य की जमकर प्रशंसा की। राज भट्ट ने कहा कि इस काम को आगे बढ़ाने के लिए उनकी तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।


राज भट्ट मूलतः उत्तराखंड चंपावत के रहने वाले है और लंदन में एक सफल व्यवसायी है। अब वे उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। समाजसेवी भट्ट गरीबों की मदद, उन्हें शिक्षा प्रदान करने एवं बच्चों की देखभाल जैसे मुहिम से जुड़े है। इंटेसिव केयर सेंटर के विजिट के दौरान राज भट्ट यहां पर बच्चों से भी रूबरू हुए और जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस सेंटर से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए उनकी ओर से भी हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने इंटेसिव केयर सेंटर के बारे में पूरी जानकारी दी। बाल विक्षावृत्ति निवारण तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य का पहला मॉडल इंटेसिव केयर सेंटर, साधु राम इंटर कॉलेज में संचालित किया गया है। सड़कों पर विखरते बचपन को संवारने के लिए इस सेंटर में एक माइक्रो प्लानिंग के साथ काम किया जा रहा है। इस सेंटर में भीख मांगते तथा कूडा बीनने वाले बच्चों को ट्रेस करने उपरांत उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अक्षर व तकनीकि ज्ञान, संगीत व खेलकूद गतिविधियों से जोड़कर स्कूलों में दाखिला कराया जा रहा है। स्वैच्छिक समूह आसरा, समपर्ण और सरफीना के साथ जिला प्रशासन ने एमओयू करके इसका संचालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *