देहरादून। विधानसभा से बर्खास्त कार्मिकों के धरने के 33वें दिन कर्मचारियों को कड़कड़ाती ठंड और बारिश का सामना करना पड़ा, राजधानी देहरादून में शनिवार को बारिश और आसपास के इलाकों (धनोल्टी आदि)में बर्फ पड़ने की वजह से देहरादून का तापमान रोज के मुकाबले 4 डिग्री से ज्यादा नीचे चला गया। इतने ठंड में भी निर्दोष बर्खास्त कर्मचारी न्याय के लिए सड़क पर हैं। शुक्रवार को बारिश के चलते भी विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी छाता लेकर धरना स्थल पर पहुंचे, जमीन भीगी होने की वजह से कार्मिकों ने बारिश में छाता पकड़कर खड़े-खड़े ही धरना दिया। कार्मिकों का कहना है कि चाहे जो भी हो जाये जब तक उनको न्याय नहीं मिलेगा वो अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। कहना है। कहा कि विधानसभा सचिवालय ने कर्मचारियों को अवैध ठहरा कर पहले तो रोजगार छीना साथ ही समाज में भी कर्मचारियों की छवि को धूमिल करने का काम गया। कार्मिकों का कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर रोजगार मिलना मुश्किल है जिससे भविष्य में उनके बच्चों के लिए संकट मंडरा रहा है, बच्चों को पालना उनके सामने चुनौती बन गया है। अगर कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला तो कामिक आमरण अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान कुलदीप सेमवाल, अमित रावल, विजय चौहान, हरीश भट्ट, भूपेंद्र बिष्ट, दिनेश खाली, विकेश चंद, मयंक रावत, कविता फर्त्याल, सरोज, मीनाक्षी, ममता, प्रतिभा, राजकिशोर, नीरज, अरविंद सिंह भंडारी, पंकज सिंह सहित समस्त बर्खास्त कार्मिक मौजूद रहे।
Related Posts
द पॉली किड्स स्कूल ने माताओं के सम्मान और प्यार से भरे पालो को याद करते हुए मदर्स डे समारोह का आयोजन किया
- Naveen Badhani
- May 17, 2026
द पॉली किड्स डालानवाला, राजपुर रोड, मोहकमपुर, सालावाला, जीएमएस और प्रेम नगर शाखाओं द्वारा भव्य […]
महाकुंभ-2025 में उत्कृष्ट ड्यूटी निभाने वाले एसडीआरएफ जवान सम्मानित
- Naveen Badhani
- August 22, 2026
देहरादून। महाकुंभ-2025, प्रयागराज में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता सहित विभिन्न दायित्वों का उत्कृष्ट […]
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 64वीं राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न हुई
- India Today Team
- April 11, 2025
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में 64वीं राज्य स्तरीय […]
