देहरादून- निदेशक स्तर के भारतीय विदेश सेवा के तीन अधिकारियों ने अपने मध्य कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम श्रृंखला में राज्य अटैचमेन्ट के तहत उत्तराखण्ड राज्य में अधिकारियों एवं मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट कर रहे हैं। अधिकारियों ने वन तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल से मिलकर मार्ग-दर्शन प्राप्त किया। विदेश सेवा से ताल्लुक रखने वाले अधिकारी मदन कुमार घिल्डियाल, भाष्कर भट्ट एवं महेन्द्र पतियाल ने इस अवसर पर वन मंत्री से उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस प्रक्रिया का मकसद राज्य में शासन के विभिन्न पहलूओं पर प्रकाश डालना एवं राज्य की बुनियादी जरूरतों यथा आर्थिक, सामाजिक जरूरतों तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा, वित्तीय-पोषण के साथ जिला व ग्राम स्तरीय प्रबन्धन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करना है । आईएफएस अधिकारियों से भेंट के दौरान वन मंत्री ने राज्य के विभिन्न उभरते क्षेत्रों में विदेश सेवा के अधिकारियों को योगदान की अपेक्षा केई। उन्होंने सेवा के अधिकारियों को होली की शुभकामनाऐं देते हुए राज्य एवं देशहित में निरंतर प्रयासरत रहने की अपील की गयी।
