अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डांग गांव में सम्मेलन, विधायक चौहान ने किया शिरकत

 

विधायक चौहान ने भटवाड़ी -डुंडा के महिला मंगल दलों को एक -एक लाख देने की घोषणा 

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय से सटे डांग गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकार के मुद्दे पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ‌‌। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला अधिकारों के लिए भाजपा सरकार ने महत्वपूर्ण कानून बनाए हैं और मातृशक्ति के लिए कई योजनाएं दे रही है। इस दौरान विधायक चौहान ने डुंडा एवं भटवाड़ी के महिला मंगल दल को एक- एक लाख की सहायता राशि की घोषणा की है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा संबंधी कानून और महिला मुद्दों की जानकारी दी। डांग गाँव की महिला मंगल दल और ग्राम पंचायत ने निर्णय लिया है की गाँव में पूर्ण रूप से शराबबंदी होगी। जो व्यक्ति शादी व्याह में शराब परोसेगा उसका सामाजिक बहिष्कार और 51000 आर्थिक दंड लगाया जाएगा। सम्मेलन में मातली, चामकोट, दिलसौड, लदाडी, पोखरी की लगभग 300 महिला पुरुषों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरारी लाल भट्ट, प्रतिमा देवी, उत्तमा देवी, बिजना देवी, सुनीता गुसाईं, गीत गैरोला, जगदेई, अनीता, पार्वती, सुलोचना आदि लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *