गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उत्तराखंड की धामी सरकार माणा गांव में कैबिनेट बैठक आयोजित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में सीएम धामी की मुलाकात के बाद सीएम धामी ने ये जानकारी दी है कि चमोली के माणा गांव को प्रदेश का प्रथम गांव मानते हुए वहां कैबिनेट की बैठक आयोजित करना प्रस्तावित है।
गौरतलब है कि धामी सरकार ने देहरादून से बाहर गांव में चौपाल लगाने और कैबिनेट करने का निर्णय लिया है।
