गौचर/चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति -2020 के तहत कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित ट्रेनिंग आयोजित की गई । जिला मुख्यालय गोपेश्वर के कोठियालसैंण इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 35 शिक्षक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे है। यह प्रशिक्षण 10दिनों तक चलेगा। इस ट्रेनिंग में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के तहत कोडिंग की बारीकी से जानकारी दी जा रही है। भविष्य में बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर दिखेगा।
20 फरवरी से शुरू हुई यह ट्रेनिंग 1 मार्च तक चलेगा । इसमें 8 ब्लॉकों जैसे जोशीमठ, दशोली, नंदानगर, पोखरी, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली और देवाल के 35 शिक्षक हिस्सा ले रहे है। इंजीनियरिग कॉलेज के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अमित पंवार ने इस बारे में नई शिक्षा नीति के तहत स्कूली शिक्षकों को कंप्यूटर नॉलेज के साथ उन्हें कोडिंग की जानकारी होना जरूरी है। वर्तमान में समग्र शिक्षा अभियान के तहत चमोली जिले के 35 शिक्षकों को इंजीनियरिग कॉलेज गोपेश्वर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
