देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन एवं पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव – 10 फरवरी) के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
सभी सुपरस्पेशलिटी सेवाएं निःशुल्क
इस शिविर में जनरल चिकित्सा के साथ-साथ सभी सुपरस्पेशलिटी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। मरीजों का पंजीकरण सुबह 08 बजे से शुरू होगा, जबकि उपचार सेवाएं सुबह 09 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्रदान की जाएंगी।
7 से 9 फरवरी तक होगा पूर्व पंजीकरण
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने बताया कि सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के लिए मरीज 7, 8 और 9 फरवरी को सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक पूर्व पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 9389922423 पर संपर्क किया जा सकता है।
सामान्य विभागों के लिए 10 फरवरी को शिविर स्थल पर सीधा पंजीकरण किया जाएगा।
एमआरआई, सीटी स्कैन सहित सभी जांचें निःशुल्क
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत मरीजों को
-
एमआरआई
-
सीटी स्कैन
-
एक्स-रे
-
अल्ट्रासाउंड
-
सभी प्रकार की लैब जांचें
-
आवश्यक चिकित्सकीय प्रोसीजर
पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
ऑपरेशन और दवाइयां भी मुफ्त
शिविर में पंजीकृत मरीजों के ऑपरेशन एवं अन्य चिकित्सा प्रक्रियाएं भी निःशुल्क की जाएंगी। इसके अलावा डॉक्टरों से परामर्श के बाद मरीजों को तीन दिनों की दवाइयां मुफ्त दी जाएंगी।
सेवा, संवेदना और समाज के प्रति समर्पण
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा आयोजित यह सेवा दिवस जनकल्याण, मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है।
