उत्तरायणी मेले में हिमफ्ला का स्टॉल, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा

देहरादून।    परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तरायणी मेले में हिमफ्ला प्राइवेट लिमिटेड ने पहाड़ी पिसी नूण और अन्य पहाड़ी उत्पादों का एक आकर्षक स्टॉल स्थापित किया। यह संस्था महिला सशक्तिकरण और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है और काकड़ीघाट क्षेत्र में पहाड़ी पिसी नूण का उत्पादन कर कई क्षेत्रीय महिलाओं को रोजगार प्रदान कर रही है।

मेले में हिमफ्ला के स्टॉल पर पर्यावरण-अनुकूल, हस्तनिर्मित और महिला सशक्तिकरण पर आधारित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसे आगंतुकों द्वारा विशेष सराहना मिल रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी एवं धारणी संस्था की अध्यक्ष गीता धामी ने स्टॉल का भ्रमण किया। उन्होंने नमक आंदोलन और हिमफ्ला के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे महिला आजीविका, स्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। गीता धामी ने संस्था के डायरेक्टर योगेंद्र सिंह, सौरभ पंत और संदीप पांडे से कहा कि इस उत्पाद का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

उत्तरायणी मेला 2026 में हिमफ्ला की यह सहभागिता स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सतत विकास के लक्ष्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *