दोषी पाए गए 852 में से 84 अशिक्षित, 332 मैट्रिक पास
पालमपुर: प्रदेश की जेलों में सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों में अधिकतर अशिक्षित या सिर्फ दसवीं तक पढ़े-लिखे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर जारी 2021 के आंकड़े बताते हैं कि दोषी पाए जाने पर प्रदेश की विभिन्न जेलों में सलाखों के पीछे पहुंचे 852 लोगों में से 84 अशिक्षित थे, तो 332 मैट्रिक पास। वहीं 41 कन्विक्टिड और 106 विचाराधीन सहित कुल 147 ग्रेजुएट भी थे। दोषी पाए गए 852 में से 332 अंडर ग्रेजुएट और आठ पोस्ट ग्रेजुएट थे। वहीं 2024 विचाराधीन कैदियों में 264 अशिक्षित, 864 मैट्रिक, 744 अंडर ग्रेजुएट और 22 पोस्ट ग्रेजुएट थे, जबकि 24 तकनीकि डिग्री या डिप्लोमाधारक थे।
Himachal News: सलाखों के पीछे प्रदेश के 147 ग्रेजुएट
