उपली रमोली के हेरवालगांव में जगतगुरु स्वामी गोविंदाचार्य गुप्तेश्वर महाराज का भव्य स्वागत।

नई टिहरी। पट्टी उपली रमोली के हेरवालगांव में संचालित त्रिदंडी देव निःशुल्क शिक्षा केंद्र में मंगलवार को जगतगुरु स्वामी गोविंदाचार्य गुप्तेश्वर महाराज के आगमन पर ग्रामीणों और छात्राओं ने हर्षाेल्लास के साथ भव्य स्वागत किया। स्वामी महाराज के गांव पहुंचने पर छात्राओं ने जल कलश यात्रा निकालकर पारंपरिक ढंग से उनका अभिनंदन किया। गांव में गूंजते भजन और मंगलगीतों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्वामी गोविंदाचार्य गुप्तेश्वर महाराज के सहयोग से हेरवालगांव में इसी सत्र से त्रिदंडी देव निरूशुल्क शिक्षा केंद्र की शुरुआत की गई है, जिसका लाभ अब क्षेत्र के नौनिहाल बच्चों को मिल रहा है। यह केंद्र उन गरीब, निसहाय और जरूरतमंद बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है, जो आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित रह जाते थे।

स्वामी गुप्तेश्वर महाराज ने विद्यालय में अभिभावक संघ के पदाधिकारियों और विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि शिक्षा केंद्र के उद्देश्य और लाभ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए, ताकि गरीब और वंचित परिवारों के बच्चे निरूशुल्क शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन को संवार सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को सशक्त बनाती है और यही किसी राष्ट्र की असली ताकत होती है।

स्वामी महाराज ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि संस्कारयुक्त और नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा देना है, जिससे बच्चे न केवल ज्ञानवान बनें बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक भी बनें। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उन्हें आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *