भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) में 80 वर्ष पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों का भव्य सम्मान

देहरादून।  आईसीएफआरई पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा साइंटिस्ट हॉस्टल, एफआरआई में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईसीएफआरई एवं उससे संबद्ध संस्थानों के उन सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 31 दिसंबर 2025 तक 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है।

समारोह में कुल 23 वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इन सभी की जन्मतिथि वर्ष 1935 से 1945 के बीच की है। सम्मानित व्यक्तियों में एम.एल. ठाकुर, एस.एस. राजपूत,  हरबक्श सिंह,  के.एस. शुक्ला, एम.के. भट्टाचार्य, एम.एन. झा,  पी.एल. सोनी सहित अन्य वरिष्ठजन शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एन.एस.के. हर्ष, डॉ. ओमबीर सिंह, डॉ. एस.पी. सिंह एवं  वाई.एस. नेगी ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर वक्ताओं ने सम्मानित वरिष्ठजनों के दीर्घ अनुभव, समर्पण एवं वानिकी अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धा और सम्मान अर्पित किया।

समारोह में भावनात्मक क्षण भी देखने को मिले, जब वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने अपने कार्यकाल की यादें साझा कीं। आयोजन ने न केवल वरिष्ठ पीढ़ी के योगदान को सम्मान दिया, बल्कि युवा वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *