उत्तराखंड सरकार ने लिया निर्णय,भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के परिसर में होगा योग महोत्सव

देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने निर्णय लिया है कि इस बार 21 जून को आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस बार, चमोली जनपद स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री धामी के साथ 10 देशों के राजदूत शामिल होंगे। निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रतिवर्ष के तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।
इसी क्रम में मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम चमोली जनपद में स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत भी शामिल होंगे, उक्त सभी गणमान्य 20 जून के दोपहर तक भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे। कुल मिलाकर मुख्य आयोजन में एक हजार से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे।
इसलिए कार्यक्रम की व्यापकता को देखते हुए, व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही प्रदेश भर में भी इस दिन 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। भराडीसैंण में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आयोजित करने के फैसला लेकर मुख्यमंत्री  ने गैरसैंण के प्रति अपनी संवेदनशीलता और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी सोच को अभिव्यक्त किया है। इसके भविष्य में भी दुर्गामी और सकारात्मक असर दिखाई देंगे। क्योंकि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने कई फैसले लिए हैं।

One thought on “उत्तराखंड सरकार ने लिया निर्णय,भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के परिसर में होगा योग महोत्सव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *