देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से शुक्रवार को उनके कैंप कार्यालय में लेखक मुकेश लाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान लेखक ने गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गढ़वाली गीतों और उनके बोलों का अंग्रेजी में अनुवादित अनूठा संग्रह ‘ब्रेडेड इमोशंस’ पुस्तक मंत्री गणेश जोशी को भेंट की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुस्तक के लिए लेखक मुकेश लाल को शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी के गीत उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं, पहाड़ की जीवनशैली और सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से स्वर देते हैं।
अंग्रेजी अनुवाद से दुनिया तक पहुंचेगी उत्तराखंड की लोक संस्कृति
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी के गढ़वाली गीतों का अंग्रेजी में अनुवाद होने से उत्तराखंड की लोकभाषा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के पाठकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ‘ब्रेडेड इमोशंस’ जैसे प्रयास उत्तराखंड की लोक संस्कृति और साहित्य को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ऐसे प्रयासों से पहाड़ की लोकभाषा, लोकगीतों और सांस्कृतिक परंपराओं को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।
मंत्री ने की लेखक के प्रयास की सराहना
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लेखक मुकेश लाल के इस प्रयास की सराहना करते हुए पुस्तक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ी तथा देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने में साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका है।
‘ब्रेडेड इमोशंस’ के माध्यम से गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों को अंग्रेजी भाषा के पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को व्यापक स्तर पर परिचित कराने की दिशा में उल्लेखनीय पहल माना जा रहा है।
