राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का चौथा चरण संपन्न, हैंडबाल और टेबल टेनिस के फाइनल पूरे

देहरादून।  युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के चौथे चरण के तहत शनिवार को हैंडबाल और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का समापन हुआ, जबकि कराटे मुकाबले जारी रहे।

मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा में आयोजित अंडर-19 हैंडबाल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में ऊधमसिंह नगर और बालक वर्ग में देहरादून ने स्वर्ण पदक जीता।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित अंडर-14 व अंडर-19 टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में देहरादून, नैनीताल और चमोली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

वहीं बहुद्देशीय हाल आमवाला में चल रही कराटे प्रतियोगिताओं में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *