तेजपाल बगियाल बने अध्यक्ष, प्रधानाचार्य तेजेंद्र जयाड़ा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
मुलायम सिंह चुने गए विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष, बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
टिहरी। राजकीय इंटर कॉलेज रौणद रमोली में रविवार को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में तेजपाल बगियाल को पीटीए संघ का अध्यक्ष चुना गया, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य तेजेंद्र जयाड़ा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त जमुना प्रसाद, भगवान सिंह, संजय सिंह और धर्मेंद्र पैन्यूली को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक की अध्यक्षता पीटीए संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने की। इस दौरान विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद, उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुलायम सिंह को नया अध्यक्ष चुना। वहीं, कार्यकारिणी के अन्य पद पहले की तरह यथावत रखने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान लक्ष्मी प्रसाद गैरोला, मनाभावन बगियाल, अनिल भंडारी, नरेश पंवार, चंद्रपाल राणा सहित विद्यालय से जुड़े अन्य लोग भी उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय की प्रगति, अनुशासन और विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
