Engineers Day: UJVNL के MD अजय कुमार सिंह ने अभियंताओं को दी शुभकामनाएँ

 

अभियंता दिवस पर यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक ने दी शुभकामनाएँ

 

Dehradun:  देश के महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर को मनाए जाने वाले अभियंता दिवस पर यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने सभी अभियंताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

 

उन्होंने कहा कि अभियंता अपने तकनीकी ज्ञान, नवाचार, दूरदृष्टि और समर्पण के माध्यम से विकास की नई राह प्रशस्त करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Engineers Day: UJVNL के MD अजय कुमार सिंह ने अभियंताओं को दी शुभकामनाएँ
Engineers Day UJVNL

उत्तराखंड में अभियंताओं का विशेष योगदान

 

अजय कुमार सिंह ने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक विविधताओं वाले राज्य में विभिन्न संरचनात्मक एवं अन्य विकास गतिविधियों में अभियंताओं का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जलविद्युत क्षेत्र में भी अभियंताओं का योगदान ऊर्जा सुरक्षा, आधारभूत संरचना के विकास और सतत विकास की दिशा में विशेष महत्व रखता है।

यूजेवीएनएल की प्रगति की सराहना

 

अजय कुमार सिंह ने यूजेवीएनएल के अभियंताओं एवं समस्त कार्मिकों के निरंतर सहयोग और सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पित प्रयासों से निगम निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

 

उन्होंने सभी अभियंताओं एवं उनके परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता की कामना की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *