उत्तराखंड को उत्कृष्ट राज्य बनाना सरकार का लक्ष्य:धामी
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के लिए की 16 अहम घोषणाएं
राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम
सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों का किया अवलोकन
देहरादून । धामी सरकार 2:0 के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशभर में सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग की और से प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘एक साल नई मिसाल’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने ग्राम तरला नागल सहस्त्रधारा मार्ग में 12.45 हेक्टेयर में बनने वाले लगभग 37 करोड़ रूपये की लागत के सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये बहुद्देशीय शिविर का अवलोकन किया। प्रदेश के सभी जनपदों में जनपद के प्रभारी मंत्रियों, विधायकगणों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने सरकार के एक साल पूर्ण होने पर आयोजित किये गये कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशहित में की 16 महत्वपूर्ण घोषणाएं उत्कृष्ट उत्तराखण्ड बनाना राज्य सरकार का लक्ष्य
जनता का विश्वास ही है हमारी प्रेरणा
एक साल में जनहित में लिए गये अनेक अहम फैसले
प्रदेश के समग्र विकास के लिए मिल रहा है प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही सरकार की योजनाएं। सुबोध उनियाल

कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक साल में जनहित में अनेक निर्णय लिये। गरीबों को साल में मुफ्त में 03 गैस सिलेण्डर दिये जा रहे हैं। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य हुए हैं। स्टार्टअप एवं स्किल डेवलपमेंट की दिशा में विशेष प्रयास किये गये हैं। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, श्री बृज भूषण गैरोला, सहदेव सिंह पुंडीर, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता मंमगई, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेष बगोली, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
