चमोली।
उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी व उत्तराधिकारी संगठन ने जिलाधिकारी हिमाशुं खुराना को सम्मानपत्र सौंपकर आजादी के गुमनाम नायक पुस्तक भेंट की। संगठन ने सम्मानपत्र में कहा कि जिलाधिकारी ने उत्तराखंड के सभी जनपदों से अग्रणी भूमिका में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों व उनके उतराधिकारियों की समस्याओं का निराकरण किया।
संगठन के अध्यक्ष गोविंद सिंह, उपाध्यक्ष अनसुया सिंह सजवाण ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के चित्र ग्राम, क्षेत्रपंचायत व स्कूलों के सभागारों में लगाने के साथ ही तहसील स्तर पर शिला पट्टों का निर्माण भी किया है। कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में आगामी 15 अगस्त तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए है। इस मौके पर शिशुपाल सिंह बिष्ट, भरत सिंह रावत, भुवन नौटियाल आदि मौजूद थे।
जिलाधिकारी चमोली को सम्मानित कर पुस्तक भेंट की।
