उत्तराखंड के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जीएसटी परिषद की नई दिल्ली में 18 फरवरी को होने वाली बैठक से पूर्व  की अफसरों के साथ बैठक

देहरादून। वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक से पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक की।

विधानसभा स्थित कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि 18 फरवरी को बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में विभिन्न विषयों यथा विधि समिति  की और से संस्तुत विषयों तथा फिटमेंट समिति  के संस्तुत विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक में कमिश्नर जीएसटी डा. अहमद इकबाल, एडिशनल कमिश्नर अनिल सिंह, अमित गुप्ता, अनुराग मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *