मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट और यूसीसी प्रमाण पत्र पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे

टिहरी। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी अभियान श्जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारश् का कारवां अब जाखणीधार ब्लॉक के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंच गया है। इसी क्रम में न्याय पंचायत कुम्हारधार के राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में एक भव्य बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन और प्रशासन ने ग्रामीणों के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 35 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कर फरियादियों को राहत दी गई। शिविर का विधिवत शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

डीआरडीए के परियोजना अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विधायक किशोर उपाध्याय ने सरकार की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लक्ष्य है कि जनता को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इसी उद्देश्य से 17 दिसंबर से शुरू हुआ यह महत्वपूर्ण अभियान 45 दिनों तक निरंतर चलेगा। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *