उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार पर जोर, सभी जिला मुख्यालयों को एयर सेवा से जोड़ने की तैयारी

 

 

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने देहरादून को सभी जिला मुख्यालयों से हवाई सेवा से जोड़ने, पौड़ी और लैंसडाउन के लिए नियमित एयर कनेक्टिविटी की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।

 

मुख्य सचिव ने उधमसिंह नगर के पराग फार्म में एविएशन एकेडमी और पायलट ट्रेनिंग स्कूल स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। साथ ही बद्रीनाथ और केदारनाथ में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की स्थापना, प्रदेशभर में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) और पीटीजेड कैमरे लगाने तथा हेलिपोर्ट और हेलीपैड के नेटवर्क का विस्तार करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने गुंजी और आदि कैलाश में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए एयर स्ट्रिप या हेलिपोर्ट विकसित करने की संभावनाएं तलाशने को भी कहा। इसके अलावा पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद पूरे कुमाऊं क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने और उड़ान-2 योजना के तहत नए हवाई रूट प्रस्तावित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *