देहरादून। राजधानी के बलवीर रोड पर एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने क्रिकेट बैट से पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बलवीर रोड भाजपा कार्यालय कि निकट निवास करने वाला राम सिंह उम्र 73 वर्ष रेहड़ी लगाने काम करता है। उसका अपनी पत्नी उषा देवी उम्र 53 वर्ष के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। उसके पश्चात आरोपी ने क्रिकेट बैट से पत्नी को बुरी तरह से पीट दिया। इसके बाद आरोपी उसे अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उषा को मृत घोषित कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया। मृतक उषा देवी बदमाश करण शिवपुरी की मां थीं। करण शिवपुरी के खिलाफ लूट व डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित ने तीन साल पहले 2019 में उषा देवी से शादी की थी। आरोपी राम सिंह की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। राम सिंह के दो बेटे थे, जिनकी 2015 व 2016 में बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। राम सिंह खुद भी कैंसर पीड़ित है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले मेें आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
प्रदेश अध्यक्ष करन महरा के आह्वान पर भाजपा सरकार की तानाशाही रवैए को लेकर कांग्रेसजनों ने गोपेश्वर में किया केंद्र सरकार का पुतला दहन
- India Today Headlines team
- July 7, 2023
गौचर/चमोली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन महरा के आवाह्न पर तथा जिलाध्यक्ष मुकेश […]
शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल उधमसिंह नगर के सितारगंज उकरौली में पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत करेंगे 1168 आवासों का आवंटन
- India Today Headlines team
- March 9, 2023
उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल उधमसिंह नगर के सितारगंज उकरौली में पीएम […]
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की कहानियों के नाट्य रूपांतरण ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
- India Today Headlines team
- June 27, 2023
देहरादून। डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की पांच मनोरम कहानियों पर आधारित नाट्य रूपांतरण ने आज […]
