गौचर/चमोली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन महरा के आवाह्न पर तथा जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी के निर्देशन एवं नेतृत्व में शुक्रवार को राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने / संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने व देश में भाजपा सरकार की तानाशाही के विरोध में कांग्रेसजनों द्वारा जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टैंड तिराहे पर केन्द्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष योगेन्द्र बिष्ट,ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवांण, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, पूर्व पीसीसी सदस्य अनिल कठैत, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ऊषा रावत,बरिष्ठ कांग्रेसी मनीष नेगी, दीवान बिष्ट,नरेन्द्र भारती , भगत कनियाल,संदीप झिंक्वांण,जगतलाल, देवेन्द्र फर्स्वाण, किशोरी लाल, धीरेन्द्र गरोडिया, कुंवर भंडारी, भक्त दर्शन बिष्ट, दर्शन लाल,श्याम लाल, नरेन्द्र बर्त्वाल, दर्शन झिक्वांण ,गोपाल रावत, जिलाध्यक्ष अनुजाति महिला महेशी देवी, जिला महामंत्री सेवानिवृत्त राजेन्द्र रावत,नगर अध्यक्ष अनुजाति मदनलाल, नगर अध्यक्ष महिला अंजू राणा,ब्लाक अध्यक्ष अनुजाति प्रताप लाल,ब्लाक महामंत्री रविन्द्र बर्त्वाल, आनन्द सिंह पंवार आदि शामिल रहे।
