श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में रविवार को कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 06.57 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 3.9 पर मापी गई है। भूकंप का केंद्र 34.42 उत्तरी अक्षांश और 74.88 पूर्वी देशांतर तथा जमीन की सतह से 38 किलोमीटर की गहराई में रहा। भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।
कश्मीर में भूकंप के झटके
