देहरादून। हिमालय आयुर्वेदिक (पी.जी.) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जीवनवाला, देहरादून में आयोजित “आरंभ संस्कार 2023” पर एक संगोष्ठी में डॉ. एस. फारूक को आयुर्वेदिक उपचार के क्षेत्र में उनके अद्भुत योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।
डॉ. एस फारूक ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद में अपार शक्ति है। हम डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं, जरूरत पड़ने पर हम अपनी हर्बल दवा लेते हैं और यह बहुत प्रभावी होती है। उन्होंने रिसर्च और इनोवेशन पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. माया राम उनियाल ने कहा कि आयुर्वेद ही सुखी और स्वस्थ जीवन का एकमात्र उपाय है।
प्रो. (डॉ.) प्रदीप कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और डॉ. पुष्पा रावत ने आभार व्यक्त किया।
