बरसात में देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट, 24×7 कंट्रोल रूम और QRT तैनात

 

 

देहरादून। मानसून सीजन के दौरान किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए देहरादून जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से मौसम और आपदा संबंधी परिस्थितियों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

 

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश, जलभराव, भूस्खलन और अन्य आपदा संबंधी घटनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। जिला प्रशासन ने आम जनता की सहायता के लिए 0135-2626066, 0135-2726066, टोल फ्री 1077 तथा व्हाट्सएप नंबर 7534826066 जारी किए हैं। इन माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

 

प्रशासन के अनुसार, 15 जून से अब तक कंट्रोल रूम में 60 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं और सभी का समयबद्ध निस्तारण किया जा चुका है। तहसील स्तर पर संचालित हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से भी आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जिला प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान प्रत्येक नागरिक तक त्वरित राहत और आवश्यक सहायता पहुंचाना है।

 

अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन और जिलाधिकारी के नेतृत्व में सभी विभागों एवं नगर निकायों के अधिकारियों के साथ मानसून तैयारियों को लेकर बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि रेड अलर्ट की स्थिति में QRT पूरी सक्रियता के साथ कार्य करती है, जबकि जिला आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहता है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कंट्रोल रूम में प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों का बेहतर समन्वय के साथ शीघ्र निस्तारण किया जा सके।

 

देहरादून तहसील कंट्रोल रूम हेल्पलाइन

सदर: 8267062618

डोईवाला: 0135-2695888, 8171416704

चकराता: 7300567208

विकासनगर: 7579466335

ऋषिकेश: 0135-2436212

कालसी: 9456739919

त्यूनी: 8755398730

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *