चारधाम बंद होने की तिथि हुई तय

गौचर / चमोली।ललिता प्रसाद लखेड़ा चार धाम यात्रा शीतकाल के लिऐ अगले महीने बंद हो जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को दसहरा के दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी। 15 नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम और यमनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। गंगोत्री मंदिर समिति ने 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि तय कर दी है। दसहरा के दिन बदरीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय की उपस्थिति में रावल एवं धर्माधिकारी पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने के मुहुर्त की घोषणा करेंगे।
भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति शीतकालीन प्रवास के लिऐ ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। बिजय दशमी को ही द्वितीय केदार मध्मेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *