देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में आयोजित उत्तराखंड किसान कॉन्क्लेव 2022 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भी मौजूद रहीं । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसान कॉन्क्लेव के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। जोशी ने कहा कि किसानों की सबसे पहले चिंता अगर कोई करता है ,तो वह देश के प्रधानमंत्री हैं । किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। कृषि मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जो किसान सम्मान निधि किसानों को मिल रही है, वह प्रधानमंत्री का सपना है। किसानों की आय दुगनी होनी चाहिए उसमे सहायक सिद्ध हो रही है। इसके साथ ही जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित के लिए मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन राशि 2 हजार रुपए देने की घोषणा की है। बजट में हमने उसका प्रावधान कर दिया है ।लगभग 200 करोड़ की व्यवस्था की है।निश्चित तौर पर यह योजना भी किसानों की आय दुगनी करने में सहायक सिद्ध होगा। जोशी ने कहा कि प्रदेश में होल्डीकल्चर और एग्रीकल्चर में अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि आज उत्तराखंड के अंदर एप्पल मिशन में जहां पूर्व में मात्र 4 करोड़ रुपए मिलता था, आज मुख्यमंत्री धामी ने 12 करोड़ की एप्पल मिशन के लिए स्वीकृति प्रदान की है।कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि आज हम 34 प्रतिशत जैविक है और राज्य सरकार का संकल्प है कि जब हमारा राज्य 25 वर्ष का होगा तब हम इसे 50 प्रतिशत से भी ऊपर लेकर जाएंगे। इस दिशा में धामी सरकार कार्य कर रही है और इसके माध्यम से न केवल आर्थिकी मजबूत होगी बल्कि पलायन को रोकने में भी कामयाब सिद्ध होगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को कृषि मंत्री जोशी ने सम्मानित भी किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद रेखा वर्मा, जोगेंद्र पुंडीर, मडंल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, अश्वनी दुबे सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Related Posts
सिमली–देवार सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोनिवि थराली में सौंपा ज्ञापन
- India Today Headlines team
- February 3, 2026
थराली। विकास खंड नारायणबगड़ के अंतर्गत सिमली से देवार गांव तक सड़क निर्माण की मांग […]
पुलों के टूटने की होगी जांच, सचिव पंकज पांडे ने दिए जांच के आदेश
- India Today Headlines team
- July 14, 2023
राज्य के सभी पुलों का होगा सेफ्टी ऑडिट देहरादून। कोटद्वार और हरिद्वार में दो बड़े […]
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान मनीषा तिवारी ने लिया विकास का संकल्प
- India Today Headlines team
- November 25, 2025
डोईवाला: त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के बाद, सतेली ग़ैरवाल नाहीकला की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान […]
