मानवीय संवेदनाओं के साथ जिला प्रशासन का सराहनीय कदम

देहरादून।  पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी, ऋण भार और तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी से जूझ रही विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन ने बड़ा सहारा दिया है।  मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा सीएसआर फंड से शांति राणा को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे उनका बैंक ऋण पूर्ण रूप से समाप्त हो गया है।

साथ ही उनकी पुत्री अंशिका की कक्षा 12वीं तक की शिक्षा सुनिश्चित करते हुए 1.62 लाख रुपये की फीस एकमुश्त संबंधित स्कूल प्रबंधन के खाते में जमा कराई गई है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित राहत प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त शांति राणा को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा लाभों से आच्छादित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि उन्हें स्थायी आजीविका का संबल मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *