उत्तरकाशी में माघ मेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

उत्तरकाशी। पौराणिक माघ मेला बाराहाट कू थौलू के तीसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां ने मेलार्थियों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
शुक्रवार को मेले के तीसरे दिन माघ मेला पंडाल में ग्राम किशनपुर, मानपुर, अलेथ, धनपुर कुरोली महिला मंगल दल का रासौ नृत्य  कार्यक्रम की प्रस्तुतियों
ने सब का मन मोह लिया है।कार्यक्रम में लोक गायक सावन लोक गीत (राज सावन) का सांस्कृतिक कार्यक्रम , लोक गायक विपेन्द्र सिंह , प्रवीन डोडियाल, सुशील जोगिला , समेत विकासखण्ड मोरी का सास्कृतिक कार्यक्रम भागीरथी चिल्डन एकेडमी और पी.एम रा० आ० कीर्ति इण्टर कालेज का सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मेलार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया है। माघ मेला (बाराहाट कू थौलू ) गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आर्यन छात्र संगठन उत्तरकाशी नेदिवंगत मुलायम राणा स्मृति सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया है। बोर्ड परीक्षाओं में ऋषिराम शिक्षण संस्थान, समेत अन्य विद्यालयों  के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले  छात्रों को सम्मानित किया गया है। इस के अलाओ सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *