Your Website Description

गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री धामी ने की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौ माता को तिलक लगाकर पुष्पमाला अर्पित की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है और गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग रहा है।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर जीवन जीने तथा सभी जीवों के प्रति करुणा और संवेदनशीलता रखने का संदेश देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ सेवा एवं संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आत्मसात करते हुए प्रकृति एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *