देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में इंटरनेशनल फुटबाल प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करंने वाले 24 खिलाड़ियों को और खेलो मास्टर्स नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता 2023 मे काँस्य पदक जीतने पर 75 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड के 40 प्लस खेलो मास्टर्स इंडिया टीम देहरादून फुटबाल एकेडमी के नेपाल के पोखरा मे आयोजित होने वाले इंटरनेशनल वेटर्नल फुटबाल चौंपियनशिप मे प्रतिभाग करने वाले 24 ऑफिसियल और खिलाडी टीम का फ्लेग ऑफ़ किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फुटबॉल राज्य का प्रमुख खेल है। हमारे खिलाडी अपनी प्रतिभा के बल पर विभिन्न खेलों में राज्य का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिये संकल्पित है। इस अवसर पर खिलाडियों के साथ हेड कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत, सुनील शर्मा, शरद अग्रवाल, आर्मी कैप्टन धीरज थापा, विमल सिंह रावत, श्री प्रेम सिंह बिष्ट, कोच सत्य प्रकाश जोशी आदि उपस्थित थे।
Related Posts
उत्तरकाशी में तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यक्रम संपन्न, शिक्षा अधिकारियों को मिला आधुनिक प्रबंधन प्रशिक्षण
- Naveen Badhani
- January 31, 2026
उत्तरकाशी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), देहरादून, उत्तराखंड के तत्वावधान में उत्तरकाशी जनपद […]
ॐ कल्याणम द्वारा “यंग तपस्वी” कार्यक्रम आयोजित, बच्चों और युवाओं के समग्र कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक और दूरदर्शी पहल
- Naveen Badhani
- June 16, 2026
शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक संतुलन से राष्ट्र निर्माण की दिशा में ॐ कल्याणम वेलनेस […]
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना पहुंचे बदरीनाथ धाम
- Naveen Badhani
- October 11, 2023
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। […]
