देहरादून। CM Pushkar Singh Dhami ने PM Narendra Modi के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का हर दौरा राज्य के लिए नई ऊर्जा और विकास की सौगात लेकर आता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज उत्तराखंड को ₹12 हजार करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर राज्य की विकास यात्रा को नई गति देगा। साथ ही यह अवसर B. R. Ambedkar की जयंती का भी है। उन्होंने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक समरसता और समानता के लिए उनके योगदान को याद किया।
उन्होंने देशवासियों को बैसाखी और सिख नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इसे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और कृषि परंपरा का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश ने आधारभूत संरचना, अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उत्तराखंड से विशेष जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है। Mana को देश का पहला गांव घोषित करना, ‘वेड इन उत्तराखंड’ का संदेश देना, आदि-कैलाश यात्रा को वैश्विक पहचान दिलाना और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना उनके दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” की अवधारणा पर कार्य करते हुए उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।
अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कविता के माध्यम से प्रधानमंत्री के नेतृत्व और विकास कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को नंदा राजजात यात्रा पर आधारित स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गिनाईं विकास परियोजनाएं
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में करीब ₹1.30 लाख करोड़ की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।
उन्होंने कई प्रमुख परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि सहारनपुर-हरिद्वार छह लेन मार्ग, पौंटा साहिब-देहरादून फोरलेन, हरिद्वार ग्रीनफील्ड बाईपास, Rishikesh बाईपास, रुद्रपुर और काशीपुर बाईपास जैसे कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
इसके अलावा Kedarnath और Badrinath सहित चारधाम परियोजना पर भी तेजी से काम जारी है। उन्होंने बताया कि चारधाम सड़क परियोजना के बड़े हिस्से का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि मानसरोवर यात्रा के लिए टनकपुर-पिथौरागढ़-लिपुलेख मार्ग का निर्माण तेजी से हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब परियोजनाओं पर भी कार्य जारी है।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में राज्यपाल ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, Ramesh Pokhriyal Nishank, तीरथ सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वहीं Yogi Adityanath और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।
