देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएससी पहुंच कर स्टॉक एक्सचेंज में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर एनएसई, एनएससी की सांकेतिक बेल बजाकर अपनी उपस्थिति दर्ज की। मुख्यमंत्री धामी ने 8 और 9 दिसंबर को देहरादून में होने वाले उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के अनुकूल नीतियां बनाई गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार के क्षेत्र युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिले, इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में एंटरप्रेन्योरशिप अपॉर्चुनिटी को बढ़ाने के एनएसई राज्य के युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार है। राज्य के दूर दराज के क्षेत्रों में भी राज्य सरकार के सहयोग से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का ऑरेज और येलो अलर्ट, अगले तीन दिन रहेगा ऐसा मौसम…
- India Today Team
- March 1, 2024
Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में […]
एयर चीफ मार्शल ने परिवार सहित किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन
- Naveen Badhani
- October 14, 2023
चमोली। शनिवार सुबह एयर चीफ मार्शल वीआर चैधरी ने परिवार संग बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान […]
नई टिहरी में जनता दरबार, 50 शिकायतों पर डीएम ने दिए सख्त निर्देश
- Naveen Badhani
- February 23, 2026
नई टिहरी। जिला मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जनता […]
