Your Website Description

मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाकर एक सशक्त और एकजुट भारत की नींव रखी। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के रूप में उनके योगदान को प्रत्येक भारतवासी सदैव स्मरण करता रहेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *