देहरादून। नगर निगम देहरादून ने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान (स्वच्छोत्सव 2025) के अंतर्गत एक भव्य स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। यह राष्ट्रव्यापी अभियान भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है।
रैली का शुभारम्भ महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामी बंसल ने हरी झंडी दिखाकर किया । रैली नगर निगम कार्यालय से प्रारम्भ होकर घण्टाघर, गांधी पार्क परिक्रमा मार्ग होते हुए बुद्धा चौक से वापस नगर निगम परिसर में सम्पन्न हुई।
इस रैली में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें विद्यालय के छात्र-छात्राएँ, निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक मानव श्रृंखला बनाकर किया । इस मानव श्रृंखला का विशेष आकर्षण यह रहा कि छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ दून का स्वरूप प्रस्तुत किया, जिसने देहरादूनवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।
